बहरा विश्वविद्यालय

शिमला: राज्य सरकार ने रविवार को राज्य के 11 जिलों में जन मंच का आयोजन किया है. इस जन मंच कार्यक्रम में 1609 शिकायतें एवं मांगें प्राप्त हुई जिनमें से अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

शिमला जिले में शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के कलबोग में जन मंच की अध्यक्षता की. 76 शिकायतें प्राप्त हुईं और 73 का निपटारा कर दिया गया, जबकि शेष को शीघ्र निवारण के लिए विभिन्न विभागों को भेज दिया गया।

जिला मण्डी में 332 शिकायतें एवं मांगें प्राप्त हुई, जिनमें से अधिकतम का मौके पर ही निराकरण किया गया जबकि शेष को शीघ्र निराकरण के लिए संबंधित विभागों को भेज दिया गया।

जिला हमीरपुर में हमीरपुर जिले के नादौन विधानसभा क्षेत्र के शासकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कांगू में जन मंच का आयोजन किया गया. जन मंच के समक्ष दस शिकायतें व आठ मांगें प्राप्त हुई थीं जिनका समाधान जन मंच के समक्ष किया गया। जन मंच के दौरान 16 शिकायतों व 37 मांगों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

ऊना जिले में कुथलहर विधानसभा क्षेत्र के शासकीय हाई स्कूल उप्पर बसल में जन मंच का आयोजन किया गया. 102 शिकायतें प्राप्त हुई और उनका निराकरण किया गया।

सोलन जिले में दून विधानसभा क्षेत्र के बनलगी में जन मंच का आयोजन किया गया जहां 145 शिकायतें व मांगें प्राप्त हुईं.

कुल्लू जिले में 40 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से अधिकतम का मौके पर ही समाधान किया गया और शेष को शीघ्र निवारण के लिए संबंधित विभागों को भेज दिया गया।

सिरमौर जिले में जन मंच की अध्यक्षता स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने की। कार्यक्रम का आयोजन पच्छड़ विधानसभा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोटि पाधोग में किया गया। 47 शिकायतें मिलीं।

जिला बिलासपुर में विधानसभा क्षेत्र श्री नैना देवी की ग्राम पंचायत जुखाला में जन मंच का आयोजन किया गया. 349 शिकायतें और मांगें प्राप्त हुईं और उनका समाधान किया गया।

कांगड़ा जिले में नगरोटा विधानसभा क्षेत्र में जन मंच का आयोजन किया गया। 83 शिकायतें और मांगें प्राप्त हुईं और उनका समाधान किया गया।

किन्नौर जिले के निचार में जन मंच का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान 78 शिकायतें प्राप्त हुईं।

चंबा जिले में चुराह विधानसभा क्षेत्र के भंजराडु में जन मंच का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान 304 शिकायतें और मांगें प्राप्त हुईं।

15 अगस्त 2021

Today News is 1609 grievances and demands received i Hop You Like Our Posts So Please Share This Post.


Post a Comment